HomeUttarakhandDehradunहे भगवान: घर के बेडरूम में जा घुसे लड़ते हुए सांड व...

हे भगवान: घर के बेडरूम में जा घुसे लड़ते हुए सांड व गाय, तीनों ने कर दिया कमरा तहस नहस

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश। यहां के बनखंडी में नगर निगम पार्षद के जेठ के बेडरूम में घुसकर दो सांड और एक गाय ने ऐसा धमाल मचाया कि यह घटना पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। पूरे घटनाक्रम के फोटो सोशल मीडिया में खूब चटकारे लेकर शेयर किए जा रहे हैं।
दरअसल शहर में बनखंडी में इलाके में नगर निगम की पार्षद अनीता रैना रहती हैं। उनके जेठ भी उनके पड़ोस में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पुरानी है। जब जेठ अपने घर के मुख्य दरवाजे पर बैठे थे। घर का मुख्य गेट खुला हुआ था। अचानक दो सांड आपस में लड़ते हुए मुख्य द्वार से अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दोनों सांडों ने अनीता के जेठ को धक्का मारकर एक किनारे किया और सीधे उनके बेडरूम में जा घुसे। यहां उनके बीच कुछ देर तक लड़ाई हुई। जब तक अनीता के जेठ के परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते अचानक एक गाय भी उनके बेडरूम में जा घुसी। अब तीन जानवर एक बेडरूम में लड़ाई कर रहे थे। बेडरूम जंग का मैदाना बन गया। एक सांड तो बेड पर ही चढ गया। काीफ देर तक तीनों ने अनीता के जेठ के बेडरूम को अखाड़ा बनाकर रखा। हालांकि इस घटना में कोई चोटिनल नहीं हुआ लेकिन मकान मालिक का पूरा कमरा तहस नहस अवश्य हो गया।
काफी देर बाद पड़ोसियों ने तीनों जानवरों को बेडरूम से बाहर निकाला और तब अनीता के जेठ के परिवार ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments