HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: तिलसारी मोटरमार्ग पर पुल बनकर तैयार, उद्घाटन

Bageshwar News: तिलसारी मोटरमार्ग पर पुल बनकर तैयार, उद्घाटन

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़ (बागेश्वर)
तिलसारी मोटरमार्ग पर तीस मीटर स्पान स्टील पुल बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुल का विधिवत उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से पुल का निर्माण हो गया है। सड़क पर अब यातायात सुचारू हो सकेगा।

बैजनाथ-बागेश्वर मोटरमार्ग से तिलसारी गांव को सड़क का निर्माण हुआ। पुल नहीं होने से यातायात बाधित था। किमी नौ पर तीस मीटर स्पान पुल का निर्माण अब पूरा हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने पुल का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की पक्षधर है। निर्माण कार्य समय और गुणवत्ता के साथ पूरे हो रहे हैं। पुल बनने के बाद ग्रामीणों की यातायात सुविधा सुलभ होगी। मटे, तिलस्यारी के लोग लंबे समय से पैदल आना पड़ रहा था। पंडितों ने मंत्रोच्चारण किया और पुल का श्रीगणेश हो गया है। इस दौरान हरीश रावत, जगदीश आर्य, मंगल राणा, घनश्याम जोशी, डीके जोशी, सुनील दोसाद, महेश ठाकुर, चंदन बोरा, इंद्र कोरंगा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments