HomeNationalगंगा नदी पर बन रहा पुल गिरा, एक साल पहले भी इसी...

गंगा नदी पर बन रहा पुल गिरा, एक साल पहले भी इसी पुल का स्लैब गिरा था

ADVERTISEMENTS

भागलपुर | बिहार में भागलपुर जिले के अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा पर करोड़ों रुपए की लागत से बन रहा पुल रविवार शाम गिर गया। पुल के चार पिलर भी नदी में समा गए। पुल का करीब 192 मीटर हिस्सा नदी में गिरा है। हादसे के समय मजदूर वहां से 500 मीटर दूर काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की अफसरों से पूरी जानकारी ली है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि इस निर्माणाधीन गंगा पुल की पाया संख्या -10,11,12 और 13 का पूरा हिस्सा रविवार की शाम को अचानक जोरदार आवाज के साथ ध्वस्त हो कर गंगा नदी में गिर गया। क्षतिग्रस्त हिस्सा करीब आधा किलोमीटर तक निर्मित था। सूत्रों ने बताया कि इस हादसे के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और निर्माण एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं।

पुल का बड़ा स्ट्रक्चर गंगा में गिरने से 50 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं। इससे नाव से सफर कर रहे लोग सहम गए। किसी तरह से नावों को किनारे लाकर लोगों को निकाला गया।

CM नीतीश ने 8 साल पहले रखी थी आधारशिला

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुल्तानगंज में 1750 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अगुवानी घाट-सुल्तानगंज गंगा पुल के निर्माण की आधारशिला रखी थी। इसके बाद एसपी सिंगला कंपनी के द्वारा इस पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की यह सड़क पुल तीन किलोमीटर लम्बी और फोर लेन है और प्रदेश के उत्तरी एवं दक्षिणी हिस्सों को जोड़ने वाली है।

अप्रैल 2022 में भी सुल्तानगंज घाट के पास इस गंगा पुल का निर्माणाधीन हिस्सा ध्वस्त हुआ था। उस समय राज्य सरकार और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय अधिकारियों ने हादसे का जायजा लेने के दौरान निर्माण एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके परिणामस्वरूप रविवार को फिर उक्त पुल का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है।

इस बीच कहलगांव के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक पवन कुमार यादव एवं जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष कुमार ने इस हादसे के लिए निर्माण एजेंसी और मुख्यमंत्री को जिम्मेवार ठहराते हुए इसके लिए दोषी एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हादसा : कैंची धाम दर्शन को जा रही पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत; दो घायल

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments