HomeBreaking Newsसर्पदंश : घर के भीतर घुस आये जहरीले सांप ने युवक को...

सर्पदंश : घर के भीतर घुस आये जहरीले सांप ने युवक को डसा, मौत

✒️ किसी कीड़े के काटने का था अंदेशा, अस्पताल पहुंच पता चला ‘सर्पदंश’

हल्द्वानी। यहां कालाढूंगी में हुई एक दु:खद घटना में सर्पदंश से 39 साल के युवक की मौत हो गई। युवक ने जैसे ही खाना खाया उसे घर के भीतर ही सांप ने डस लिया। परिजन उसे सुशीला तिवारी ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलजारपुर बंकी कालाढूंगी निवासी ननकू (39) पुत्र इंद्रजीत सिंह गत रात्रि खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच उसे एहसास हुआ कि उसके पांव ने किसी ने काटा है। सांप के काटे जाने के बावजूद युवक को इस बात का अहसास नहीं हुआ कि उसे किसी जहरीले सर्प ने डसा है। वह तथा उसके परिजन यही समझते रहे कि किसी कीड़े ने काटा होगा। पर कुछ ही देर में ननकू की हालत खराब होने लगी। यह देख परिजन उसे एसटीएच ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर सूचना मिलने पर मेडिकल चौकी पुलिस आई। शव को कब्जे में लिया गया। पोस्टमार्टम में बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि सांप युवक को डसने के बाद घर से बाहर चला गया। जिस कारण परिजनों व युवक को यह भी पता नहीं चल पाया कि उसे किस चीज ने काटा है। सुशीला तिवारी अस्पताल (STH Haldwani) में ही डॉक्टरों ने जब जांच की तो पाया कि युवक को किसी जहरीले सांप ने डसा है।

जय हो : मोदी सरकार, 09 साल बेमिसाल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments