HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : शादी से ठीक पहले दुल्हन की रिपोर्ट आई...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : शादी से ठीक पहले दुल्हन की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, पीपीई किट पहन हुई शादी, अब दुल्हन क्वारंटीन

ADVERTISEMENTS

यहां विकासखंड के लाट गांव में शादी के दिन ही एक दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अजीब स्थिति पैदा हो गई। आखिरकार दूल्हा—दुल्हन ने पीपीई किट पहन सात फेरे लिये। इसके बाद दुल्हन को सीधा क्वारंटीन कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लाट गांव की युवती की शादी उत्तर प्रदेश में तय हुई। आज जब बारात पहुंची तो दुल्हन की बेस अस्पताल से कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। हुआ यूं कि कई दिन पहले ही लड़की पक्ष के लोग सारी तैयारी कर चुके थे, लेकिन जब इस बीच दुल्हन का स्वास्थ्य कुछ खराब हुआ तो उसने कोरोना टैस्ट कराया। सुबह तक भी वह ठीक थी, लेकन अचानक बेस अस्पताल से जब कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो लड़की पक्ष के लोगों ने प्रशासन से संपर्क किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Big Breaking : उत्तराखंड में कहर बरपा रहा कोरोना, आज मिले 8 हजार 517 नए संक्रमित, 151 की गई जान

जिस पर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने उन्हें पीपीई किट पहन शादी करने के निर्देश दिए। तय हुआ कि पंडित, वर व वधू पक्ष के सभी लोग किट पहने होंगे। हुआ भी ऐसे ही। बारात आई और मंत्रोच्चारण के साथ विवाह भी संपन्न हो गया। अब कोरोना संक्रमण की चपेट में आई दुल्हन कोक्वारंटाइन कर दिया गया है। अलबत्ता यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

BREAKING NEWS: बागेश्वर में कहर बरपा रहा कोरोना संक्रमण, मृतकों की संख्या पहुंची 30, आज कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 166

दुल्हन व उसके परिजन सभी क्वारंटीन : सीमा विश्वकर्मा
एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह के समय अचानक विवाह वाले घर से उन्हें फोन आया। चूंकि बारात पहुंच चुकी थी। अतएव आयोजन रोका नही जा सकता था। अतएव सभी को पीपीई किट उपलब्ध कराई गई। जैसे ही विवाह संपन्न हुआ दुल्हन और उसके परिवार वालों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

Big News : आ गई रूसी दवा स्पूतनिक की पहली खेप, कंपनी का दावा है सिंगल डोज में हारेगा कोरोना

Breaking Almora : कोरोना की गिरफ्त में अल्मोड़ा, 24 घंटे में 353 नए एक्टिव केस, नगर के विभिन्न मोहल्लों में 63 कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

हृदय विदारक: पति की मौत के 4 घंटे बाद कोरोना ने छीनी पत्नी की जिंदगी, बेटी के सिर उठा मां—बाप का साया, गरुड़ निवासी परिवार पर कहर, घर में मचा कोहराम

उत्तराखंड, ख़बर जरा हट के : सामाजिक दूरी की है हिदायत, आत्मीय दूरी नही ! सामने आ रहा कोरोना काल का सबसे घिनौना सच, अपने सगे संबंधियों को अस्पताल छोड़ लौट कर नही आ रहे कई परिजन

तो क्या मोदी सरकार कर रही राष्ट्रीय लॉकडाउन की तैयारी, नेशनल कोविड—19 टॉस्क फोर्स प्रमुख व नीति आयोग के सदस्य पॉल ने दिये संकेत

सलाम SDRF ! ‘Corona’s Front Line Warriors’ की बड़ी भूमिका निभा रही जांबाजों की यह टीम, तमाम खतरों के बीच कर रहे कोरोना संक्रमितों के शवों का दाह संस्कार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments