सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में हुई कोरोना जांच में पिछले 24 घंटों में 140 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। प्रभारी डॉ. सतीश पंत ने बताया कि वरधो में 75 सेंपलिंग में से 47 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा मल्ली गरमपानी में 12 जांचों में से 5 तथा नौघर रानीबाग की 96 टेस्ट में से 53 की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं सुबह भी कई अन्य ब्लॉकों से 24 पॉजिटिव आये थे। अतएव केंद्र में हुई कुल सेंपलिंग में 140 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होने बताया कि संक्रमण की चपेट में आये सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है तथा अन्य लोगों को भी बेमतलब घर से बाहर नही आने की सलाह दी गई है। आम जनता से आग्रह किया जा रहा है कि वह सेनेटाइजर का प्रयोग करें और हर आवश्यक सावधानी बरतें।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।