HomeBreaking NewsUpdate news: तेंदुए का शिकार बनी नन्ही बच्ची का शव झाड़ियों में...

Update news: तेंदुए का शिकार बनी नन्ही बच्ची का शव झाड़ियों में मिला

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ शहर के वार्ड पाटा बजेटी में रविवार रात तेंदुए का शिकार बनी नन्ही बच्ची मानसी का शव सर्च अभियान के तहत बरामद हो गया है। उसका शव पास ही एक झाड़ी में पड़ा मिला।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पिथौरागढ़ वन प्रभाग के रेंजर दिनेश जोशी के अनुसार रात ही सर्च अभियान चला। उन्होंने बताया कि तेंदुआ उसे तब उठा ले गया, जब वह रात करीब पौने नौ बजे शौच के लिए बाहर आई।

पहले बताया जा रहा था कि वह घर के अंदर थी और तेंदुए ने उसे लपक लिया। बहरहाल, बच्ची को तेंदुए द्वारा उठा ले जाने के बाद ग्रामीणों समेत वन विभाग, पुलिस व एसडीएआरएफ की टीम खोजबीन में जुटे। रात काफी ढूंढखोज हुई जिसके बाद बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा मिला।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments