HomeCrimeलालकुआं से लापता हुई 17 वर्षीय बालिका का शव किच्छा के जंगल...

लालकुआं से लापता हुई 17 वर्षीय बालिका का शव किच्छा के जंगल में मिला

लालकुआं। हल्दूचौड़ के खड़कपुर गांव से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका का शव किच्छा के पास बरा के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। बालिका की गला रेत कर हत्या की गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर ग्रामीणों ने हल्दूचौड़ चौकी में प्रदर्शन कर पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हत्याकांड का खुलासा – आशिक यामीन ने की अंजली की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, लालकुआं के हल्दूचौड़ खड़कपुर निवासी खीम राम की 17 वर्षीय पुत्री अंजली उर्फ प्रिया गत 3 अगस्त को अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने 4 अगस्त को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस बालिका की तलास कर रही थी, इधर आज शनिवार की सुबह पुलिस ने किच्छा बरा के पास जंगल में बालिका का शव बरामद किया है, जिसका गला रेत कर हत्या की गई है। हत्याकांड का खुलासा – आशिक यामीन ने की अंजली की हत्या

मामले में पुलिस ने किच्छा निवासी दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर बालिका का शव बरामद होने के बाद ग्राम प्रधान शंकर जोशी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य रिंकू पाठक, पूर्व प्रधान भास्कर के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने हल्दूचौड़ चौकी पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया है। ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है।

यह भी पढ़े : एसएसपी का WhatsApp DP पर फोटो लगाकर गिफ्ट व पैसों की मांग, पुलिस ने जारी किया संदेश

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments