HomeUttarakhandBageshwarविकसित भारत की रीढ़ है कृषि, सरकार सुविधा बढ़ाने को कृत संकल्प...

विकसित भारत की रीढ़ है कृषि, सरकार सुविधा बढ़ाने को कृत संकल्प : बिष्ट

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कृषि विकसित भारत की रीढ़ है। सरकार कृषि सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कृषि संदेश रथ यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

श्री बिष्ट कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर काश्तकारों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि को पुनः पारंपरिक और जैविक रूप से उत्पादन करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

मोटे अनाज जिनका उत्पादन धीरे धीरे विलुप्त सा होने लगा था। आज सरकार के प्रोत्साहन और कार्यशैली से उत्पादन में वृद्धि हुई है। निश्चित ही इस प्रकार की कार्यशाला के माध्यम से काश्तकारों को जैविक और परंपरागत कृषि कार्यों को संपादित करने में सहायता मिलेगी। भारत कृषि के क्षेत्र में और अधिक रूप से सक्षम बनेगा। इन्हीं कृषि कार्यों को बढ़ावा देने हेतु प्रचार प्रसार वाहन को हरि झंडी दिखा रवाना किया।

इस अवसर पर जैविक और पारंपरिक रूप से उत्पादित अनाज, पेड़ पौधों आदि का अवलोकन किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ राजकुमार, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, नवीन जोशी, मण्डल अध्यक्ष घनश्याम सिंह राणा, रवि करायत सहित तमाम काश्तकार उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments