HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: गोलू देवता के जयकारों से गुंजायमान रहा वातावरण

अल्मोड़ा: गोलू देवता के जयकारों से गुंजायमान रहा वातावरण

ADVERTISEMENTS

✍️ गोलू संदेश यात्रा का अल्मोड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत
✍️ देव डांगरों ने अव​तरित होकर भक्तों को दिया आशीर्वाद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अपनी धरोहर संस्था द्वारा आयोजित गोलू संदेश यात्रा विविन्न स्थानों से होते हुए आज अल्मोड़ा में प्रवेश कर गई। इस दौरान वातावरण गोलू देवता के जयकारों से गुंजायमान रहा। यह यात्रा धारानौला, दुगालखोला, खत्याड़ी से सिद्धनौला होते हुए बाजार पहुंची। इस यात्रा के स्वागत में भव्य शोभायात्रा आयोजित हुई। यह यात्रा भैरवनाथ मंदिर से होते हुए जाखनदेवी मंदिर होते हुए अल्मोड़ा से विदा हुई। इस दौरान भैरव देवता मंदिर में देव डांगरों ने अवतरित होकर जनता को आशीर्वाद दिया। इस यात्रा के दर्शन को बड़ी संख्या में भक्त समुदाय पहुंचा।

गोलू संदेश यात्रा का जैसे ही अल्मोड़ा नगर में पदार्पण हुआ, तो बड़ी संख्या में लोगों ने गोलू देवता के रथ पर पुष्पवर्षा की। महिलाएं पारंपरिक परिधान धारण कर यात्रा के स्वागत को पहुंची। मालूम हो​ कि यह यात्रा गत 5 नवंबर से शुरु हुई, जो आज अल्मोड़ा पहुंची। इस यात्रा का विशिष्ट धार्मिक महत्व है और यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल को एक सूत्र में जोड़ने तथा दोनों मंडलों की धार्मिक एकता और सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने का काम करती है। इस यात्रा के स्वागत को विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा समेत प्रदेश अध्यक्ष विजय भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी, कार्यक्रम संयोजक हरीश कनवाल, जिला अध्यक्ष सुरेश कांडपाल, मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी, महिला संयोजक राधा तिवारी, मनोज सनवाल, अरविंद जोशी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, ललित लटवाल, प्रीति बिष्ट, सुशील शाह, मोनू शाह, भूपेंद्र वल्दिया, वसुधा पंत, रॉबिन भंडारी, अशोक पांडे, प्रतेश पांडे, जय साईं वर्मा दीपक वर्मा, रीता दुर्गापाल, मीना पांडे आदि तमाम लोग पहुंचे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments