HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: वार्षिक कलेंडर का पूर्णत: पालन किया जाए— प्रो. जेएस बिष्ट

अल्मोड़ा: वार्षिक कलेंडर का पूर्णत: पालन किया जाए— प्रो. जेएस बिष्ट

ADVERTISEMENTS

✍️ संकाय में संकायाध्यक्ष ने संकाय के विभागाध्यक्षों की बैठक ली

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत वार्षिक कलेंडर तथा कक्षाओं का नियमित संचालन किया जाए। इसके अलावा छात्र—छात्रओं की उपस्थिति पंजिका का सही तरीके से रखरखाव हो। यह निर्देश आज सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के कला संकायाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने सभी विभागाध्यक्षों को दिए।

सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के कला संकाय कार्यालय में संकायाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कला संकाय अंतर्गत आने वाले सभी विभागों के विभागाध्यक्षों की आवश्यक बैठक ली। उन्होंने समर्थ पोर्टल समेत विवि द्वारा निर्गत वार्षिक कलेंडर का पूर्णत: पालन करने, स्नातकोत्तर की कक्षाओं में प्रवेश कार्य शुरू करने, नियमित रूप से प्रत्येक कक्षाओं का संचालन करने, छात्रों की उपस्थिति पंजिका का उचित रखरखाव करने, स्नातक के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट वर्क के लिए सूचना देने, प्रवेश कार्य में संलग्न शिक्षकों को कक्षाएं लेने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को बताया कि हर विभाग के लिए आकस्मिक व्यय पूर्ववत रहेगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि संकाय कार्यालय द्वारा जो सूचनाएं व पत्रों के जवाब मांगे जाते हैं, उसे निर्धारित तिथि तक उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। बैठक में प्रो. अरविंद सिंह अधिकारी, प्रो. शेखर चंद्र जोशी, प्रो. हरीश चंद्र जोशी, प्रो. मधुलता नयाल, प्रो. शालिमा तबस्सुम, डॉ. ज्योति जोशी, डॉ. प्रीति आर्या, डॉ. सबीहा नाज, डॉ. मीनाक्षी आर्या, डॉ. कुसुमलता आर्या, डॉ. लल्लन सिंह, डॉ. गोकुल देउपा, डॉ. ललित जोशी, जेसी मठपाल, गणेश तिवारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments