HomeBreaking Newsजम्मू में आतंकी हमला : खाई में न गिरती बस तो एक...

जम्मू में आतंकी हमला : खाई में न गिरती बस तो एक भी नहीं बचता

ADVERTISEMENTS

एक आतंकवादी सीधा बस के आगे आकर फाइरिंग करने लगा। ड्राइवर को गोली लगी और बस खाई में जा गिरी। जब बस खाई में गिरी तो आतंकी रुक—रुक कर बस में फायरिंग करते रहे। जब उन्हें लगा कि सभी मर गए हैं, तब वह वापस लौटे। अगर बस खाई में न गिरती तो। पूरी बस में एक भी यात्री को वह जिंदा नहीं छोड़ते। यह कहना है कि गत दिवस जम्मू में आतंकी हमले का शिकार बने घायलों का। इस हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तमाम लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

CNE DESK/बस हमले में घायल हुए उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक ने बताया कि आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं। सभी लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने इतना भयानक मंजर देखा, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी।

बता दें कि तीर्थयात्रियों से भरी बस शिवखोड़ी से कटरा जा रही थी। इस बीच आतंकी हमला हो गया।
आतंकी हमले में घायल यूपी के बलरामपुर के रहने वाले संतोष कुमार वर्मा के अनुसार वह लोग शिवखोड़ी में दर्शन के बाद हम कटरा की ओर जा रहे थे। जब बस ऊपर से नीचे उतर रही थी तभी एक आतंकवादी बीच सड़क पर फायरिंग शुरू कर दी। जब ड्राइवर को गोली लग गई तो बस खाई में गिर गई। आतंकियों ने करीब 20 मिनट तक गोलियां चलाईं। जब गोली चलना बंद हो गई, उसके बाद पुलिस आई और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया।

चेहरा नकाब से ढके हुए हुए थे, घेरकर गोलीबारी की

वहीं यूपी के गोंडा की रहने वाली नीलम गुप्ता ने बताया कि बस जब खाई में गिरी तो वह किसी आतंकी को देख नहीं पाए। बस में 40 लोग थे, जिनमें बच्चे भी थे। वहीं एक तीर्थयात्री ने बताया कि 6-7 आतंकवादी थे, चेहरा नकाब से ढके हुए हुए थे। शुरू में उन्होंने बस को सड़क पर चारों ओर से घेरकर गोलीबारी की, जब बस गिरी तो वे नीचे की ओर बस की ओर आए और यह सुनिश्चित करने के लिए गोलीबारी करते रहे कि सभी लोग मारे जाएं। हमने चुप्पी बनाए रखी। उन्होंने बताया कि शाम छह बजे शिव खोड़ी से वैष्णो देवी के लिए बस लेने के 30 मिनट बाद यह घटना घटी।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments