HomeBreaking Newsउत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

नई दिल्ली | चुनाव आयोग ने सोमवार को सात राज्यों की 13 रिक्त विधानसभा सीटों के लिए 10 जुलाई को उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार हिमाचल प्रदेश की डेहरा, हमीरपुर और नालागढ़, पंजाब की जालंधर पश्चिम (अजा), बिहार की रुपौली, पश्चिम बंगाल की रायगंज , रानाघाट(अजा) और बगदा (अजा) और माणिकतला, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा (अजजा), उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर तथा तमिलनाडु की विक्रवांडी सीट के लिए उपचुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी की जायेगी।

कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र 21 जून तक भरे जा सकेंगे और उनकी जांच 24 जून को की जायेगी। नामांकन पत्रों की वापसी की अंतिम तिथि 26 जून होगी। मतदान 10 जुलाई को कराये जाएंगे और मतगणना 13 जुलाई को होगी। आयोग ने कहा है कि उपचुनावों की पूरी प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments