HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: रंगकर्मी शिवचरण पांडे के निधन को उत्तराखंड की अपूरणीय क्षति...

Almora News: रंगकर्मी शिवचरण पांडे के निधन को उत्तराखंड की अपूरणीय क्षति बताया, श्रद्धांजलि अर्पित की

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रख्यात रंगकर्मी शिवचरण पांडे के निधन पर यहां शोक संवेदनाएं व्यक्त करने का क्रम जारी है। कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी समेत एसएसजे कैंपस के कई शिक्षकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इधर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने भी शिवचरण पांडे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व. शिवचरण पांडे का संस्कृति के संरक्षण बड़ा योगदान रहा है। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं एसएसजे कैंपस के हिंदी एवं पत्रकारिता और जनसंचार विभाग में शोकसभा हुई। जिसमें विभागाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिवचरण पांडे का निधन उत्तराखंड की बड़ी क्षति है।संस्कृति के संरक्षण में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। शोकसभा में विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उत्तराखंड लोक वाहिनी अल्मोड़ा ने एक शोक सभा कर रंगकर्मी शिवचरण पाण्डे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में वाहनी उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा, एडवोकेट जगत रौतेला, पूरन चन्द्र तिवारी, अजयमित्र सिंह बिष्ट, दयाकृष्ण काण्डपाल, रेवती बिष्ट, अजय मेहता, कुणाल तिवारी, हरीश मेहता, हारिस मुहम्मद आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments