HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : मकान मालिक के आठ साल के बेटे से किरायेदार...

ब्रेकिंग न्यूज : मकान मालिक के आठ साल के बेटे से किरायेदार ने किया रेप, बाद में करंट लगाकर मार डाला, खुद भी लटक मरा

ADVERTISEMENTS

उज्जैन। यहां के नीलगंगा इलाके में एक किरायेदार ने दिव्यांग मकान मालिक के आठ वर्षीय बेटे के साथ पहले तो दुष्कर्म किया उसके बाद उसे करंट लगा कर मार डाला। बाद में पकड़े जाने के डर से उसने घर से भाग कर आत्महत्या कर ली। मिल रही जानकारी के अनुसार न्यू इंदिरानगर निवासी दिव्यांग मुकेश प्रजापति का आठ वर्षीय बेटा कान्हा उर्फ कृष्णा सोमवार शाम करीब 6 बजे के घर के आंगन में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच मुकेश का किराएदार 25 वर्षीय सुनील ने उसे बहाने से कमरे में बुलाकर दुष्कर्म करने के बाद मार डाला। बताया जा रहा है कि सुनील नशेड़ी था। उसने दुष्कर्म के बाद बच्चे को पानी गर्म करने की रॉड से करंट लगा कर उसकी जान ले ली। बाद में उसे कपड़ों में लपेट कर कमरे में ही छिपा दिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

रातभर पुलिस और परिजन बच्चे को आसपास ढूंढत रहे। जब पुलिस को पता चला कि सुनील कमरे से फरार हो गया है तो पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली। पुलिस को कमरे में छिपाया गया शव भी बरामद हो गया। शव मिलने की सूचना पाकर आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी मनीष कपूरिया, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे। आईजी ने खुद आरोपी के कमरे की तलाशी ली। पानी गर्म करने की रॉड जब्त कराई। एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ ने घटनास्थल से आरोपी के कपड़े जब्त किए। डीएनए के लिए सैंपल भी लिया गया।

घटनास्थल पर एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने मकान मालिक मुकेश और उसकी पत्नी कंचन समेत वहां रहने वाले अन्य किराएदारों से पूछताछ की। आरोपी सुनील को लेकर पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि रात आठ बजे घर आने के बाद मुझे कान्हा के लापता होने का पता चला तो खोजबीन में लग गए। हमारे साथ सुनील भी था। रात में वह कमरे में जाकर सो गया, इसलिए उस पर कोई शक नहीं हुआ। तीन दिन से वह काम पर भी नहीं जा रहा था। मकान मालिक के चार बच्चे हैं, जिसमें दो लड़की है। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला कान्हा सबसे बड़ा था।

आरोपी सुनील मिस्त्री का काम करता था। नशे की आदत के चलते ही घरवालों ने उसे निकाल दिया था। दो साल पहले वह न्यू इंदिरानगर में रहने वाले दिव्यांग मुकेश प्रजापति के यहां किराए से रहने आया था। उसने मुकेश के परिवार से अच्छा मेलजोल बढ़ा लिया। अक्सर उनकी किराना दुकान पर बैठता था। घर पर टीवी देखने के बहाने आ जाता। इसी कारण उनसे कान्हा घुलमिल गया था। बच्चा उसके कमरे पर भी खेलने चला जाता था। हत्या के बाद फरार सुनील ने मंगलवार को भैरवगढ़ इलाके में जाकर शराब पी। उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए साइबर सेल टीम वहां पहुंची।

यहां कुछ मजदूरों ने उसकी फोटो देखकर बताया कि वह अभी शराब पीकर गया है। मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस दोपहर में अंबोदिया इलाके में पहुंची, जहां जंगल में पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया डॉक्टरों ने बालक के साथ रेप की पुष्टि की है। ऐसा लग रह है कि आरोपी ने घटना के बाद ग्लानि के चलते आत्महत्या कर ली।

काम की खबर : अब घर बैठे पहचानें सीजनल फ्लू और कोरोना के सामान्य अंतर

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments