HomeBreaking Newsटेंपो ट्रैवलर हादसा अपडेट : अब तक 14 लोगों की मौत, सब...

टेंपो ट्रैवलर हादसा अपडेट : अब तक 14 लोगों की मौत, सब युवा ट्रेकर्स

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क | आज शनिवार को फिर एक भयानक हादसे से उत्तराखंड दहल उठा। दिल्ली व नोएडा से यात्रियों को लेकर उत्तराखंड आया टेंपो ट्रैवलर आज रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई से होता हुआ अलकनंदा नदी में जा गिरा। इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई, वहीं बहुत लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया गया है कि शुक्रवार देर रात्रि को नई दिल्ली से अलग-अलग जगह के 23 युवाओं का दल टेंपो- ट्रेवलर में चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेकिंग के लिए रवाना हुआ था।

इस वाहन में 26 यात्री थे। जिनमें से 14 की मौत हो गई है। घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जांच में पता चला है कि यह दुर्घटनाग्रस्त वाहन चारधाम यात्रा का नहीं था। इसलिए वाहन का ट्रिप कार्ड नहीं बनाया गया था। साथ ही यात्रियों का पंजीकरण भी नहीं था। ट्रिप कार्ड व पंजीकरण की बाध्यता सिर्फ चारधाम वाहनों व यात्रियों के लिए है।

बताया जा रहा है कि जब ब्रहमपुरी में वाहन को पंजीकरण जांच के लिए रोका गया तो चालक ने चोपता तुंगनाथ ट्रिप पर जाने की बात कही। जिस पर वाहन को चेक पोस्ट से छोड़ दिया गया। वाहन में सभी सवार युवा थे। जो चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला की ट्रिप पर पर निकले थे। वाहन हरियाणा का था। जिसका एक साल पहले ही पंजीकरण किया गया था। वाहन के सभी दस्तावेज पूर्ण थे। वाहन में यात्री दिल्ली से बैठाए गए थे।

इस हादसे में 10 यात्रियों ने घटनास्थल में ही दम तोड़ दिया था। इसके अलावा दो की मौत जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग और दो की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई है। हादसे में घायल 13 लोगों में सात का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। जबकि 5 एम्स में भर्ती हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments