HomeCrimeहल्द्वानी ब्रेकिंग : स्कूल जा रही किशोरी से काठगोदाम के होटल में...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : स्कूल जा रही किशोरी से काठगोदाम के होटल में रेप,बाद में दिनेशपुर छोड़ आया बलात्कारी लल्ला

हल्द्वानी। स्कूल के लिए निकली एक किशोरी को बहला फुसला कर काठगोदाम होटल में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया गया। बाद में आरोपी उसे उसकी बहन के घर के बाहर उधमसिंह नगर के दिनेश पुर में छोड़ आया। शनिवार को किशोरी के परिजन उसे वापस हल्द्वानी लाए। उन्होंने पुलिस को बेटी के साथ हुए यौनाचार की शिकायत सौंप दी है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। मामला हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की है। घर से स्कूल के लिए निकली एक किशोरी को रास्ते में मिले तीन युवकों ने बातचीत करके बहला फुसला कर अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया।
हल्द्वानी ब्रेकिंग :वाह भट्ट जी, नाम ब्रेकरी का और धंधा चरस का, ढाई किलो से ज्यादा चरस बरामद

यहां से तीनों पहले तो लड़की को इधर उधर टहलाते रहे इसके बाद वे काठगोदाम के एक होटल पहुंचे जहां से शेष दो लड़के तो वापस लौट गए लेकिन विकास उर्फ लल्ला किशोरी को लेकर होटल के अंदर गया। जहां उसके साथ बलात्कार किया और उसके बाद किशोरी को लेकर उधमसिंह नगर के दिनेशपुर पहुंच गया।जहां किशोरी की बड़ी बहन का ससुराल है। इधर किशोरी के परिजन उसके स्कूल से वापस न लौटने के लेकर परेशान हो उठे। अगले दिन उन्हें पता चला कि किशोरी दिनेशपुर में है।
देखिए, मौत के मुंह से वापस आया यह आदमी, ITBP बनी देवदूत

शनिवार को वे उसे लेकर वापस आए और किशोरी ने घटना के बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। अब पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घटना में शामिल दो लड़कों को नाबालिक बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments