हल्द्वानी न्यूज : टीम थालसेवा ने शुरू की पंछीसेवा

हल्द्वानी। लिटिल मिरेकल फाउंडेशन, टीम थालसेवा करने के अलावा हल्द्वानी के बर्ड लवर्स के जरिये करीब 500 घरो में पंछियों के लिए दाना डालने के…

हल्द्वानी। लिटिल मिरेकल फाउंडेशन, टीम थालसेवा करने के अलावा हल्द्वानी के बर्ड लवर्स के जरिये करीब 500 घरो में पंछियों के लिए दाना डालने के लिए एक सेवा दान रखा जाएगा। टीम थाल सेवा के उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा ने बताया कि टीम थालसेवा जरूरतमन्दों को तो रोजाना भोजन करवा रही है, साथ ही अब बेजुबान परिन्दों के लिए भी भोजन व्यवस्था कर रही है।

लिटिल मिरेकल फाउंडेशन की संरक्षक सुनीता वासुदेवा ने इस पंछीसेवा कार्य का शुभारंभ किया। टीम थालसेवा से दिनेश मानसेरा, गिरीश गुप्ता, अतुल वर्मा, अवनीश राजपाल, संजय बग्गा, लवकुश यादव, अदनान खान, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *