बागेश्वर। कांडा के मंतोली पंचायत के भटूड़ा गांव में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत में सबूत जुटाने के लिए अल्मोड़ा से फारेंंसिक एक्सपर्ट्स की टीम पहुंच गई है। बूंदाबांदी के बीच टीम ने उस कक्ष से कई फिंगर प्रिंट व सबूत जुटाए जहां आखिरी सांस ली थी। अभी यह पता नहीं चल का है कि फारेंसिंक विभाग के विशेषज्ञों को क्या महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। अलबत्ता टीम अभी भी बारिश तेज होने से पहले सबूत जुटाने के काम में लगी है।