HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : शिक्षक हुए ऑनलाइन सम्मानित, इंटक युवा अध्यक्ष ने किया...

हल्द्वानी न्यूज : शिक्षक हुए ऑनलाइन सम्मानित, इंटक युवा अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम

हल्द्वानी। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गिरी गोस्वामी ने शनिवार 5 सितम्बर को ऑनलाइन शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रमेश गिरी गोस्वामी ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कोरोना महामारी के चलते सभी शिक्षकों को सम्मान पत्र ऑनलाईन द्वारा भेज कर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित बिपिन चंद्र पांडे, डॉ. विमला जोशी, दिनेश चंद्र जोशी, डॉ. एस डी तिवाड़ी,गिरीश चंद्र कांडपाल,रमेश चंद्र द्विवेदी,पार्वती किरौला, प्रेमलता आर्या, प्रविंद्र रौतेला, शंकर दत्त तिवाड़ी, के सी बेलवाल और अर्जिता सेन शामिल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

शिक्षिका अर्जिता सेन ने एक कविता भेज कर अभिवादन स्वीकार किया एवं अन्य सभी सम्मानित शिक्षकों ने रमेश गिरी गोस्वामी को आशीर्वाद प्रदान कर आभार प्रदर्शन किया। नंदन सिंह मेहरा,भुवन चंद्र आर्या, मेहताब आलम,दीपक सिंह,गौरव मिश्रा, प्रेम कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments