HomeAccidentBreaking : खाई में गिरी शिक्षक दंपत्ति की कार, 03 की दर्दनाक...

Breaking : खाई में गिरी शिक्षक दंपत्ति की कार, 03 की दर्दनाक मौत, 02 गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़

हल्द्वानी में परिजनों सहित दीपावली मना कर पिथौरागढ़ लौट रहे परिवार की कार एनएच पर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में शिक्षक पति— पत्नी और 06 वर्षीय पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 02 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर चुपकोट बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक घटना में 36 वर्षीय कार चालक बलवंत जिमवाल उनकी पत्नी पूर्णिमा उम्र 32 वर्ष और 6 वर्ष का बेटे भाव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार सुरेंद्र बहादुर और नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक जिमवाल परिवार मूल रूप से ओगला का रहने वाला है और वर्तमान में जिला मुख्यालय के रई वार्ड में निवास कर रहा है।

मृतक बलवंत जिमवाल रानीखेत के पास राजकीय इंटर कॉलेज बांसकोट में तैनात थे और उनकी पत्नी पिथौरागढ़ में ही गेस्ट टीचर थी। दीपावली मनाने के लिए ये लोग अपने परिवारजनों के पास हल्द्वानी आए थे और हल्द्वानी से वापस पिथौरागढ़ जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सहित कोतवाली पुलिस और एसटीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद जवानों ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया मृतकों और घायलों को बाहर निकालकर घायलों को जिला चिकित्सालय लाया पहुंचाया गया।

घायल सुरेंद्र सेना और नवनीत एसएसबी के जवान बताए जा रहे हैं। अलबत्ता इन दोनों घायलों का मृतक परिवार जनों से कोई संबंध सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि घायलों द्वारा कार से लिफ्ट मांगी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शवों को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतक व घायलों के परिजनों को मामले की सूचना पुलिस द्वारा दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments