HomeUttarakhandNainitalरंगीला सौदागर यू-ट्यूबर हुआ रंगीला, बाबा नीम करौली के नाम से की...

रंगीला सौदागर यू-ट्यूबर हुआ रंगीला, बाबा नीम करौली के नाम से की शर्मनाक हरकत

गरमपानी/भवाली| रंगीला सौदागर यू-ट्यूबर (YouTuber) द्वारा विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के संत बाबा नीम करौली महाराज के नाम से महिलाओं से अभद्रता व भक्तों को गुमराह करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां तेजी से वायरल हो रहे एक आडियो में एक महिला अपने निकट संबंधी से उक्त यू-ट्यूबर द्वारा अभद्र बातें करने की शिकायत कर रही है। इस हरकत से बाबा के भक्तों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। इधर मंदिर समिति ने भी बयान जारी कर बाबा के भक्तों से ऐसे घटिया लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

टैक्सी चालक का यू-ट्यूब पर है एक चैनल

कैंची धाम मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी टैक्सी चालक मंदिर में भक्तों को लाया करता है। उसने रंगीला सौदागर (Rangela Sodagar Youtube Channel) नाम से यू-ट्यूब पर एक चैनल बनाया है। जिसमें वह मंदिर के वीडियो डालता है। हाल ही में समिति को एक आडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें एक महिला उक्त यू-ट्यूबर द्वारा बाबा के नाम से अभद्र शब्दों का प्रयोग करने की बात कह रही है।

जानकारी में आया है कि महिला पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाया गया, जिससे महिला काफी परेशान हो चुकी थी। इसी बीच पीड़ित महिला ने मंदिर के एक भक्त से इस सम्बंध में शिकायत की। इस पर महिला को उक्त टैक्सी ड्राइवर का मंदिर से कोई ताल्लुक नहीं होने की जानकारी दी गई। इधर इस मामले से बाबा के भक्तों व स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

यू-ट्यूबर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग

आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन से उक्त यू-ट्यूबर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। मंदिर समिति के प्रदीप साह ने बताया कि पूर्व में भी उक्त यू-ट्यूबर की कई शिकायतें सामने आयी थीं। इस बार तो एक आडियो मिला है, जिसमें एक महिला उक्त यू-ट्यूबर द्वारा अभद्र शब्दों का प्रयोग करने की बात कह रही है। उन्होंने कहा उक्त यू-ट्यूबर का मंदिर समिति से कोई ताल्लुक नहीं है। भक्त उसके किसी झांसे में नहीं आएं। वहीं मंदिर समिति भी जल्द उक्त यू-ट्यूबर के विरुद्ध सख्त कदम उठाएगी।

इधर ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने कहा कि रंगीला सौदागर नामक यू-ट्यूब चैनल वाले व्यक्ति का नाम विजय वर्मा बताया जा रहा है। वह रामगढ़ का रहने वाला है और टैक्सी चलाता है। इसका मंदिर से कोई लेना-देना नहीं है। वह मंदिर की आड़ में लोगों को गुमराह कर रहा है।

दलीप कुमार, चौकी प्रभारी खैरना ने बताया कि, इस मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर बाबा के भक्तों को परेशान करने वाले कथित यू-ट्यूबर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

हल्द्वानी: सीएम धामी के दौरे का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ता समेत गौला संघर्ष समिति के 50-60 कारोबारी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments