HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: युवाओं को पढ़ाया कौशल विकास का पाठ, योजनाओं की जानकारी दी

Bageshwar: युवाओं को पढ़ाया कौशल विकास का पाठ, योजनाओं की जानकारी दी

ADVERTISEMENTS

— मुनार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगा कैंप

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मुनार में विधिक शिविर आयोजित किया। युवाओं को कौशल विकास, बेहतर आजीविका, रोजगापरक योजनाओं की जानकारी दी। यह शिविर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर लगा।

मां चिल्ठा आजीविका स्वायत सहकारिता मुनार परिसर पर आयोजित विधिक शिविर में युवाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण आदि की जानकारी दी गई। सीनियर सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने तमाम जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि युवाओं को हुनरमंद बनना है। स्वरोजगार कर अन्य को भी रोजगार देने लायक बनना है। जिसके लिए कौशल का ज्ञान होना जरूरी है। वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक नवीन जोशी ने कहा कि कपकोट में मत्स्य पालन की अपार संभावना है। युवा स्वरोजगार के तौर पर इसे आगे बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने किसान सम्मान निधि, जिला उद्योग, उद्यान, कृषि आदि विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। प्रताप सिंह टाकुली ने अगरबत्ती, उद्योग, तारा सिंह ने होम-स्टे, हीरा सिंह ऐठानी ने चकबंदी, लाल सिंह ने जायका, तारा टाकुली ने मडुवा, जौ के बिस्कुट आदि के बारे में बताया। इस दौरान दुलम, तरसाल, सुमगढ़, सलिंग, लोहारखेत, रिखाड़ी, सूपी, गांसी, तलाई आदि गांवों के समूह और किसान उपस्थित थे। संचालन कपकोट में युवाओं के कौशल विकास एवं बेहतर आजीविका हासिल करने वाले लोगों के अवसरों को बढ़ाने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही रोजगारपरक योजनाओं के विषय पर विधिक जागरूकता/ साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगत सिंह कोरंगा ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments