HomeNationalदुःखद : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे...

दुःखद : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

ADVERTISEMENTS

मुंबई| टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री का एक कार दुर्घटना में निधन (Cyrus Mistry Death) हो गया है। मुंबई के पास पालघर में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। साइरस मिस्त्री और चार अन्य लोग पालघर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। उनकी कंपनी के निदेशक ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे साइरस मिस्त्री

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि साइरस मिस्त्री की कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि मिस्त्री मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना दोपहर लगभग 3:15 बजे हुई, जब मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की तरफ जा रहे थे। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ।

साइरस मिस्त्री के साथ थे कार में जहांगीर दिनशॉ पंडोल, अनाहिता पंडोल, डेरियस पंडोल सवार थे। इनमें से साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल का निधन हो गया है। बाकी दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, MH 47 AB 6705 नंबर की एक मर्सिडीज कार एक पुल पर चरोटी के पास एक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें चार लोग सवार थे, जिनमें मिस्त्री समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई।

आयरलैंड में हुआ था जन्म

54 वर्षीय साइरस मिस्‍त्री भारतीय मूल के सबसे सफल और ताकतवर कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के बेटे थे। साइरस मिस्‍त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ था। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी। साइरस ने परिवार के पलोनजी ग्रुप में 1991 में काम करना शुरू किया था।

2012 में बने थे टाटा संस के चेयरमैन

साल 2006 में पालोनजी मिस्त्री के सबसे छोटे बेटे साइरस मिस्त्री टाटा संस के साथ जुड़े थे। इसके बाद दिसंबर 2012 में रतन टाटा की जगह टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था। टाटा संस के चेयरमैन बनाए जाने के 4 साल बाद 2016 में उन्हें अचानक पद से हटा दिया गया था।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड के इस यूनियन बैंक में दो करोड़ से अधिक का गबन, कैशियर फरार

हल्द्वानी : बैंक में तैनात सशत्र प्रहरी मदन सिंह ने की ईमानदारी की मिसाल पेश

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments