HomeUttarakhandAlmoraसिमकनी में टैंक, पेयजल सप्लाई भनार, भड़का अक्रोश, फूंका पुतला-नारेबाजी

सिमकनी में टैंक, पेयजल सप्लाई भनार, भड़का अक्रोश, फूंका पुतला-नारेबाजी

ADVERTISEMENTS

✒️ इंदिरा कॉलोनी वालों ने टैंक पर चढ़कर किया प्रदर्शन

🖋️ जल संस्था के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

CNE ALMORA/ सिमकनी मैदान में बने टैंक से पानी की सप्लाई भनार गांव करने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। आज इस मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने टैंक पर चढ़कर नारेबाजी की। साथ ही जल संस्था के ईई पर अभद्रता का भी आरोप लगाया। इस मौके पर जल संस्थान का पुतला दहन भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि यहां सिमकनी मैदान के पास एक पेयजल टैंक है। जो हाल के कुछ महीनों में ही बनकर तैयार हुआ है। इसका कारण सिमकनी में धारे से ओवरफ्लो हो रही पानी का सदुपयोग करना रहा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

अब जब टैंक निर्माण का काम पूरा हो गया तब जल संस्थान की ओर से टैंक का पानी भनार ग्राम पंचायत में वितरित किया जा रहा है। जिससे इंद्रा कॉलोनी के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने कहा कि टैंक निर्माण से पहले उनको टैंक से पानी देने की बात तय हुई थी।

आरोप लगाया कि संस्थान ने अब टैंक से पानी की सप्लाई दूसरी जगह शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने कहा कि जल संस्थान ने बिना लोगों के बताए पानी दूसरी जगह को बांट दिया। उन्होंने कहा कि टैंक का पानी इंद्रा कॉलोनी के लोगों को मिलना चाहिए।

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में जब संस्थान के ईई से बात की गई, तो उन्होंने लोगों से अभ्रदता की। वहीं अधिशासी अभियंता एके सोनी (Executive Engineer AK Soni) ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में इंद्रा कॉलोनी में पानी की समस्या थी, लेकिन अब वहां पर्याप्त पानी आ रहा है। यही कारण है कि उक्त टैंक का पानी उस क्षेत्र में बांटा जा रहा है, जहां दिक्कत है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोग गलत आरोप लगा रहे हैं। विभाग ने टैंक बनने से पूर्व पानी के वितरण को लेकर कोई घोषणा नहीं की थी। अभद्रता के भी तमाम आरोपों को उन्होंने गलत बताया है।

फोन पे से ठगी : 05 Rupees का PhonePe, Account से कट गए 66 हजार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments