HomeHealthगरमपानी : डिप्टी सीएमओ टम्टा से बेनतीजा रही वार्ता, सीएचसी गरमपानी में...

गरमपानी : डिप्टी सीएमओ टम्टा से बेनतीजा रही वार्ता, सीएचसी गरमपानी में ग्रामीणों का धरना जारी

गरमपानी/अनूप सिंह जीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण समय से करने सहित तमाम अन्य मांगों को लेकर ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी के नेतृत्व में चल रहा धरना जोर—शोर से जारी है। आज आंदोलित नागरिकों की डिप्टी सीएमओ से हुई वार्ता का भी कोई नतीजा नही निकल सका। धरने पर बैठे लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक वह पीछे नही हटेंगे।
उल्लेखनीय है कि ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी व अन्य व्यापारी विगत पांच दिनों से सीएचसी गरमपानी में धरने पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने, बाल रोग, हड्डी रोग व स्त्री रोग विषय विशेषज्ञ ​डॉक्टरों की नियुक्ति करने आदि की मांगें शामिल हैं। इधर आज डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके टम्टा ने सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और धरने पर बैठे ग्राम प्रधान व अन्य लोगों से वार्ता की। इस मौके पर उन्हें ग्राम प्रधान की ओर से ज्ञापन भी सौंपा गया। जिस पर डिप्टी सीएमओ ने भरोसा दिलाया कि वह अपने स्तर पर जनता की मांगों को शासन तक भेजेंगे। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की, जिसे नागरिकों ने ठुकरा दिया। धरने पर ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी के अलावा महिपाल बिष्ट, ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments