HomeUttarakhandNainitalHALDWANI NEWS: त्वचा और महिला संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए उठाएं...

HALDWANI NEWS: त्वचा और महिला संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए उठाएं मुफ्त शिविर का लाभ, 5 अप्रैल को हल्द्वानी में लगेगा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
अगर आप त्वचा/चर्म रोग से परेशान हैं या महिलाएं महिला संबंधी बीमारियों से ग्रसित हैं, तो आप आगामी 5 अप्रैल 2021 को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में चेकअप व इलाज करवाकर लाभ उठा सकते हैं। यह शिविर सोमवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संजीवनी हॉस्पिटल, रामपुर रोड हल्द्वानी में लगने जा रहा है।
इस नि:शुल्क शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. अक्षत टम्टा (एमबीबीएस, एमडी) द्वारा एग्जिमा, दाग, सोरायसिस, एलर्जी, कुष्ठ रोग, यौन रोग, संक्रमण, मुहांसे, मस्से, झायियां, मुंह के छाले, बाल झड़ना इत्यादि से ग्रसित रोगियों का उपचार करेंगे। इसी शिविर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री कैंसर विशेषज्ञ डा. अमृता मखीजा भी मरीजों का नि:शुल्क उपचार के लिए हाजिर रहेंगी। उनके द्वारा रसौली, माहवारी, ओवरी सिस्ट, गांठ, गर्भाशय के कैंसर, अंडेदानी का कैंसर आदि विभिन्न स्त्री रोगों से ग्रसित महिलाओं का उपचार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments