उत्तराखंड में आज भारी बारिश के चलते अलग-अलग जिलों से खबरें आ रही है, भारी बारिश से आज चमोली जिले के भंग्युल गांव को राज्य के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला धौलीगंगा नदी पर बना झूला पुल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बह गया। पुल को इस साल फरवरी में अचानक आई बाढ़ के बाद पीडब्ल्यूडी ने दो महीने पहले पुल का निर्माण किया था।
ADVERTISEMENTS
इसके साथ ही चमोली जनपद में SDRF के जवानों ने लामबगड़ में 4 लोगों को नदी के उफान में फंसने पर रोप के माध्यम से नदी पार कराई।
बद्रीनाथ हाईवे (एनएच 7) का हिस्सा लामबगड़ में ओवरफ्लो होने से क्षतिग्रस्त हो गया है, यहां भारी बारिश से क्षेत्र में कई जगहों पर हाईवे जाम की स्थिति बनी हुई है।
Uttarakhand: A suspension bridge over Dhauliganga river, connecting Bhangyul Village in Chamoli to the rest of the state, washed away due to rise in the river's water level. The bridge was constructed two months back by PWD following the flash flood in February this year. pic.twitter.com/ihf9OJfgDr
Uttarakhand | Portion of Badrinath highway (NH7) damaged due to overflowing stream in Lambgad, highway blocked at several locations in area, due to heavy rainfall pic.twitter.com/bwtcDrjAuZ