सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद की नगर इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कल 18 अक्टूबर रविवार को प्रातः 10 बजे सुनीता वेंकट हाल, माल रोड अल्मोड़ा में होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चन्द्र मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी भागीदारी करेंगे। अल्मोड़ा जनपद की सभी नगर एवं कस्बे की इकाईयों के अध्यक्ष, महामंत्री भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष व अल्मोड़ा प्रभारी किशन गुरूरानी ने नगर के समस्त व्यापारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




