HomeUttarakhandAlmoraस्वाति कपूर लखनऊ में "DNA वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025" से सम्मानित

स्वाति कपूर लखनऊ में “DNA वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025” से सम्मानित

ADVERTISEMENTS

वंचित और गरीब लोगों के लिए चलाती हैं “थाल सेवा”

रोजाना सैकड़ों जरूरतमंदों को महज 5 रूपये में भरपेट भोजन

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। सनातन धर्म में हर जीवातमा में वास करने वाले नारायण सेवा का विधान है। ‘पर हित’ की भावना लेकर निष्काम कर्म करने वाले आज के दौर में बिरले ही हैं। ऐसे ही धर्म परायण लोगों में शुमार हैं, हल्द्वानी की सामाजिक कार्यकर्ता स्वाति कपूर, जिन्हें लोग उनकी ‘थाल सेवा’ के लिए विशेष रूप से जानते हैं। वे अपनी संस्था की माध्यम से रोजाना सैकड़ों लोगों को भरपेट भोजन महज 5 रूपये में उपलब्ध कराती हैं। यही नहीं, उन्होंने महिलाओं व गरीब वर्ग के बीमारों की भी समय—समय पर सेवा की हैं। स्वाति कपूर के इन्हीं सेवा कार्यों के चलते प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान जी न्यूज के कार्यक्रम अंतर्गत लखनऊ में डीएनए वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025 से सम्मानित किया गया।

DNA Women Achievers Awards 2025

प्रतिष्ठित मीडिया हॉउस द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में लोक गायिका पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी नें अपने कर कमलों से स्वाति कपूर को DNA Women Achievers Awards 2025 देकर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित तमाम गणमान्य जन इस कार्यक्रम के दौरान पूरे समय उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मूल रूप से अल्मोड़ा के खत्याड़ी के रहने वाली स्वाति कपूर हल्द्वानी में वैशाली कॉलोनी में निवासरत हैं। उनके पति हरित कपूर हल्द्वानी में प्रतिष्ठित व्यवसाई हैं। उनके पिता कमल कपूर अल्मोड़ा में एक व्यवसायी व समाजसेवी हैं तथा माता सुनीता कपूर गृहणी हैं।

स्वाति कपूर की थाल सेवा

Swati Kapoor एनजीओ ‘लिटिल मिरेकल्स फाउंडेशन’ (Little Miracles Foundation) की सह-संस्थापक हैं, जिसका उद्देश्य बहुत कम या कई बार बिना किसी पैसे के जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना है। संस्था के माध्यम से वे ‘थाल सेवा’ प्रदान करती है, जो केवल 5 रुपये में भोजन से भरी प्लेट है। इस थाल में ग्रेवी जैसे राजमा, दाल, लोबिया या चना और सलाद के साथ चावल से भरी प्लेट के साथ परोसा जाता है। हर वीकेंड में करीब 1200 लोगों के लिए भोजन औसतन तैयार किया जाता है। थाल-सीवा वैन हर दिन जरूरतमंदों को लगभग 200 पैकेट भोजन वितरित करती है। गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क भोजन परोसा जाता है।

स्वाति की अन्य परोपकारी पहल

यहां विशेष उल्लेखनीय यह है कि प्रति वर्ष स्वाति अपनी संस्था के माध्यम से एक नवीन उपक्रम कर सेवा कार्य करती हैं। यही कारण है कि उनके सेवा कार्य महज थाल सेवा तक सीमित नहीं हैं। उनकी संस्था आज की तारीख में ‘उपचार सेवा’, ‘रोशिनी सेवा’, ‘वस्त्र सेवा’, ‘पेड़ सेवा’ सहित कई नए सेवा कार्य प्रारम्भ कर चुकी है। हालांकि, थाल सेवा उनका सबसे सफल कार्यक्रम रहा है। इसके अलावा, फाउंडेशन ने सर्जरी में कई लोगों की मदद की है, विशेष रूप से दिल्ली में एक बच्चे के किडनी प्रत्यारोपण में। क्योंकि यह सुविधा शहर में उपलब्ध नहीं थी। स्वाति के पिता कमल कपूर ने सी.एन.ई. को बताया कि 14 साल के एक निर्धन बच्चे का सफल किडनी ट्रांसप्लांट 2022 में स्वाति ने करवाया था। यही नहीं, वे स्वयं की संपूर्ण देह दान का संकल्प पत्र भी भर चुकी हैं।

प्रदेश को किया गौरवान्वित

इधर समाज सेविका स्वाति कपूर को डीएनए वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025 मिलने पर तमाम लोग उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं। देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ने उत्तराखंड की बेटी को सम्मानित ​करके संपूर्ण प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हम सी.एन.ई. (CNE) परिवार की ओर से ​स्वाति कपूर को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

स्वाति कपूर

हल्द्वानी की स्वाति कपूर "डीएनए वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025" से सम्मानित
हल्द्वानी की स्वाति कपूर “डीएनए वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025” से सम्मानित
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments