HomeBreaking Newsसुयालबाड़ी : 76 पव्वे शराब के साथ एक गिरफ्तार

सुयालबाड़ी : 76 पव्वे शराब के साथ एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

चौकी प्रभारी खैरना के नेतृत्व में कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। खैरना चौकी पुलिस ने 76 पव्वे देसी मसालेदार अवैध शराब के साथ एक आरोपी की गिरफ्तारी की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। नशा मुक्ति अभियान के क्रम में जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक क्राइम के दिशा—निर्देशन में प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

आदेश के अनुक्रम में चौकी प्रभारी खैरना प्रकाश सिंह मेहरा द्वारा मय हमराही टीम द्वारा आरोपी संतोष कुमार पुत्र बली राम निवासी ग्राम गंगोरी पोस्ट सुयालबाड़ी थाना भवाली नैनीताल उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 76 पव्वे देसी मसालेदार अवैध शराब बरामद हुई है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली भवाली में 60आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

शराब बरामदगी व गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी एसआई प्रकाश सिंह मेहरा, कांस्टेबल जगदीश धामी, दर्शन चौधरी व राजेंद्र सती शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments