HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी ब्रेकिंग : अल्मोड़ा निवासी रेस्टारेंट कर्मचारी की संदिग्ध मौत, जांच में...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : अल्मोड़ा निवासी रेस्टारेंट कर्मचारी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले अल्मोड़ा के युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। वह अपने कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही हैं

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कालाढूंगी रोड में स्थित एक रेस्टोरेंट में अल्मोड़ा जनपद के सल्ट का रहने वाला प्रदीप​ सिंह 35 साल काम करता था। रविवार शाम ही वह अपने गांव से काम पर वापस लौटा था। देर रात वह रेस्टारेंट में ही स्थित अपने कमरे में जाकर सो गया। आज सुबह जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो अन्य कर्मचारी उसके कमरे में गये, लेकिन उन्होंने पाया कि वह बेसुध पड़ा है। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हल्द्वानी/टनकपुर : प्रेमी से कहासुनी पर प्रेमिका ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments