अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित व्यापारी किशोरी लाल गुप्ता का निधन, शव यात्रा कल निकलेगी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा प्रतिष्ठित व्यापारी बद्री प्रसाद एंड संस के मालिक, जिला व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री और कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता के पिता किशोरी लाल…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रतिष्ठित व्यापारी बद्री प्रसाद एंड संस के मालिक, जिला व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री और कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता के पिता किशोरी लाल गुप्ता का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। शव यात्रा कल मंगलवार को उनके निवास स्थान से विश्वनाथ घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

आज सोमवार दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अपने निवास स्थान हैरिटेज होटल में अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके तीन पुत्र और 02 बेटियां हैं। उनका जन्म 1932 में हुआ था।

कल मंगलवार प्रातः 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से विश्वनाथ घाट को निकलेगी। उनके निधन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह सहित समस्त व्यापार मंडल पदाधिकारियों व व्यापारियों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रदेश संगठन ने भी गहरी शोक संवेदना जाहिर की है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : अल्मोड़ा निवासी रेस्टारेंट कर्मचारी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *