HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : वाहन चालक की संदिग्ध मौत, ​पैराफीट में मिला था...

बिग ब्रेकिंग : वाहन चालक की संदिग्ध मौत, ​पैराफीट में मिला था बेसुध

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हल्दूचौड़ का रहने वाला था मृतक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां करबला कब्रिस्तान के पास एक टैक्सी चालक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे पैराफीट पर मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को थाना कोतवाली अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति करबला कब्रिस्तान के पास रोड के किनारे पैराफीट में लेटी अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर फोर्स ने संबंधित स्थान पर जाकर पड़ताल कि तो उक्त व्यक्ति मृत प्रतीत हुआ।

जिस कारण उसे बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के बारे में शिनाख्त करने पर पर पता चला कि मृतक का नाम विनोद दुम्का पुत्र गंगा दुम्का उम्र 42 है। वह हल्दूचौड़ नैनीताल का निवासी है।

बताया जा रहा है कि मृतक ड्राइवरी करता था। वह हल्द्वानी से मुनस्यारी यात्री लेकर जाया करता था, किंतु गत रात्रि में ही रुक गया था। मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । परिजनों को अवगत कराया दिया गया है। मृत्यु के कारणों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी मिली है कि मृतक पेशे से टैंपो ट्रैवलर चालक था। लालकुआं से पर्यटकों को लेकर अल्मोड़ा आया था। रात यहीं रूक गया था। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि ठंड लगने के बाद ह्रदयगति रुकने से व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments