HomeUttarakhandPauri Garhwalउत्तराखंड की बेटी सुषमा खर्कवाल बनी लखनऊ की मेयर

उत्तराखंड की बेटी सुषमा खर्कवाल बनी लखनऊ की मेयर

ADVERTISEMENTS

पौड़ी गढ़वाल | उत्तराखंड की बेटी सुषमा खर्कवाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मेयर निर्वाचित हुईं है। भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ से सपा की वंदना मिश्रा को हरा दिया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल (Sushma Kharkwal) ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा की वंदना मिश्रा को 204141 के मतों के अंतर से हराया। भाजपा उम्मीदवार सुषमा को 502660 वोट मिले जिसके मुकाबले में सपा प्रत्याशी वंदना को 298519 वोटों से संतोष करना पड़ा। सुषमा खर्कवाल अब लखनऊ की नई मेयर होंगी।

उत्तराखंड की बेटी सुषमा खर्कवाल लखनऊ की मेयर बनीं

Sushma Kharkwal मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत भट्टगांव निवासी है, सुषमा की शादी 1984 में दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेम खर्कवाल के साथ हुई। उनका परिवार लंबे समय से लखनऊ में ही रह रहा है। जबकि वर्तमान में उनके मायके के लोग कोटद्वार के हल्दूखाता भाबर में निवास कर रहे हैं। पिता गोविंदराम भट्ट और माता का निधन हो चुका है। सुषमा तीन बहनों में सबसे छोटी है। एक भाई विनोद इन दिनों चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ में ही हैं। सुषमा ने अपनी स्नातक की पढ़ाई कोटद्वार की है।

सुषमा खर्कवाल को राजनीति विरासत में नहीं मिली। गढ़वाल की बेटी Sushma Kharkwal के मेयर बनने पर उनके पौड़ी गढ़वाल स्थित मायके से लेकर ससुराल तक खुशी की लहर है। कोटद्वार भाबर में उनके रिश्तेदारों में भी जश्न का माहौल है।

सेना से रिटायर हुए पति

उनके पति सेना में हवलदार पद से रिटायर हुए थे। उसके बाद विधानसभा में सहायक मार्शल के पद पर तैनात थे। पिछले वर्ष ही वह वहां से भी रिटायर हुए। बेहद साधारण परिवार से आने वाली Sushma Kharkwal ने अपने संघर्ष व मेहनत के दम पर उन्होंने बीजेपी में न सिर्फ पहचान बनाई बल्कि एक मुकाम भी हासिल किया। वह बीजेपी में कई पदों पर सेवा दे चुकी हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कभी हिम्मत नहीं हारी।

पति सेना में थे। दो छोटे-छोटे बच्चों की जिम्मेदारी खुद सुषमा पर थी। इसके बावजूद राजनीति नहीं छोड़ी। करीब 35 वर्ष से बीजेपी के लिए काम कर रही थीं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की सभाओं और रैलियों में उनकी स्कूटर सबसे आगे रहती थी। अटल जी उन्हें अच्छे से जानते पहचानते थे। खुद Sushma Kharkwal कहती हैं कि अटल जी की लखनऊ में कोई भी ऐसी सभा, रैली, रोड शो नहीं रहा होगा जिसमें वह न आगे रही हों।

सुषमा खर्कवाल का परिचय | Introduction of Sushma Kharwal

पूरा नाम : सुषमा खर्कवाल
पति का नाम : प्रेम खर्कवाल (रिटायर सैनिक)
उम्र : 59 वर्ष
शिक्षा :
श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय, उत्तराखंड से स्नातक
मूल गाँव (मायका) : भट्टगांव, यमकेश्वर ब्लाक, पौड़ी गढ़वाल
ससुराल : कलढुंगा, दुगड्डा, पौड़ी गढ़वाल

दुःखद खबर : घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments