HomeUttarakhandदुःखद खबर : घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया अपना...

दुःखद खबर : घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला

उत्तरकाशी | उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृतक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य करती थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम उत्तरकाशी जिले के विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी 32 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल गांव के पास घास काटने गई थी। यहां पर गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत है। बता दें कि विकासखंड के गमरी सहित दिचली पट्टी में गत एक माह से गुलदार का आतंक बना हुआ था। कुछ दिन पूर्व गमरी क्षेत्र में गुलदार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों पर भी झपटा मारने की कोशिश की थी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments