HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नगर व्यापार मंडल ने सुध ली, कोरोना संक्रमण के प्रभाव की...

अल्मोड़ा: नगर व्यापार मंडल ने सुध ली, कोरोना संक्रमण के प्रभाव की सर्वे की

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने कोरोना संक्रमण और लाकडाउन से परेशान हुए व्यापारियों की सुध ली। नगर व्यापार मंडल की टीम ने व्यापारियों को पड़े प्रभाव का जायजा लेेने के लिए जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत कोरोना महामारी के कारण व्यापार हो हुए नुकसान की सर्वे की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी कई व्यापारियों से मिले और उनकी समस्याएं व कारोबार का हाल जाना। इस दौरान लगभग सभी व्यापारियों का कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण व्यापार बीते तीन महीनों में बुरी तरह प्रभावित रहा। व्यापारी प्रतिनिधियों ने नगर में कई रेस्टोरेंटों ,ब्यूटी पार्लरों, गिफ्ट सेंटरों, कॉस्मेटिक दुकानों का सर्वे किया। इस सर्वे टीम में नगर व्यापार मंडल के महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, सचिव मयंक बिष्ट, उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उप सचिव राहुल बिष्ट और अमन नज्जौन आदि शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments