HomeUttarakhandAlmoraचुनावी हलचल: पर्यवेक्षकों ने अल्मोड़ा पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किया मंथन,...

चुनावी हलचल: पर्यवेक्षकों ने अल्मोड़ा पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किया मंथन, बोले—हर प्रदेश में कांग्रेस पर टिकी है जनता की निगाह

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल एवं राजस्थान कांंग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव बबीता शर्मा ने अल्मोड़ा पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

यहां नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक बबीता शर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के नारे ‘मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का स्मरण कराते हुए नया जोश भरने की कोशिश की और कहा कि सभी महिलाओं को आज आगे आने की जरूरत है। पर्यवेक्षक जय सिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश सहित पूरे देश की जनता आशा भरी निगाहों से कांंग्रेस की ओर देख रही है।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जनता इस बार प्रदेशों में कांंग्रेस की सरकार को लाना चाह रही है। उन्होंने कांंग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी कांंग्रेस कार्यकर्ता घर—घर जाकर जनता को कांंग्रेस की नीतियों से अवगत करायें।
इससे पूर्व बैठक में पहुंचने पर पर्यवेक्षकों का जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, गीता सैनी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, हेम किरण जोशी, देवेन्द्र जोशी, प्रेम सिंह मनराल, डा. मनोज कुमार जोशी, जगदम्बा अग्रवाल, जितेन्द्र अधिकारी, गीता मेहरा, जया जोशी, अनीता मुनगली, राबिन भण्डारी व मयंक सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments