Wednesday, April 16, 2025
HomeUttarakhandAlmoraAlmora: सुरेश परदेशी को जिला महासचिव बनाया, कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

Almora: सुरेश परदेशी को जिला महासचिव बनाया, कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष महिपाल प्रसाद ने संगठन का विस्तार करते हुए सुरेश चन्द्र वाल्मीकि “परदेशी” को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का जिला महासचिव नियुक्त किया है।

सुरेश परदेशी को सौंपे नियुक्ति पत्र में जिलाध्यक्ष महिपाल प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक रूचि को देखते हुए उन्हें उक्त दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष ने आशा जताई है कि सुरेश परदेशी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। इधरर सुरेश परदेशी को उक्त दायित्व मिलने पर आज कांग्रेसजनों ने पार्टी कार्यालय में माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एके सिकन्दर पवार, महिपाल प्रसाद, एनडी पाण्डेय, अम्बीराम, महेश चन्द्र आर्या, अख्तर हुसैन आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments