HomeUttarakhandNainitalन्याय पंचायतों में कुछ इस तरह मनाया सुराज दिवस, लगाई गई ग्रामीण...

न्याय पंचायतों में कुछ इस तरह मनाया सुराज दिवस, लगाई गई ग्रामीण चौपाल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट। जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशानुसार रविवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत की अध्यक्षता में ग्रामसभा छड़ा खैरना और जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल की अध्यक्षता में चापड़ में सुराज चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।

इसी के साथ सुराज दिवस के अवसर पर आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने तमाम समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

चौपाल के माध्यम से खेतों की सुरक्षा के लिए लगने वाली बाढ़ हेतु मिलने वाली सब्सिडी के विषय में बताया गया तथा ग्रामीणों ने बागवानी के द्वारा आजीविका हेतु जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सिंचाई हेतु नहर, पॉली हाउस की मांग की गई। साथ ही फूलों की खेती की भी जानकारी दी गई।

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के निराकरण तथा आजीविका हेतु संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी के लिए संबंधित विभागों से समन्वय तथा अधिकारियों से मुलाकात करने हेतु कहा।

इसी के साथ ग्राम प्रधान छड़ा खैरना प्रेम नाथ गोस्वामी द्वारा चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया। साथ ही न्याय पंचायत चापड़ बेतालघाट में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा चौपाल में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने कई समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी आदि की समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई और इसके निराकरण हेतु अधिकारियों ने कहा कि सभी समस्याओं को संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।

चौपाल में ग्राम प्रधान चापड़ भावना पडियार, उप ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल के दीपांकर घिल्डियाल, नायब तहसीलदार कुंदन, खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी असलम अली, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरजीत सिंह , प्रभारी प्रधानाचार्य आईटीआई राजेंद्र पांडे, प्रभारी प्रधानाचार्य जीआईसी बेतालघाट दीप त्रिपाठी, सहायक कृषि अधिकारी प्रेरणा बुगला, राजस्व निरीक्षक विनोद परगाई, बाल विकास विभाग से चंपा नेगी, खाद्य विकास अधिकारी पुष्कर सिंह, ग्राम प्रधान छड़ा खैरना प्रेम नाथ गोस्वामी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पीतांबर आर्य, ग्राम विकास अधिकारी दीपेंद्र शर्मा, जया बिष्ट भाकुनी, तुलसी देवी, एडीओ उद्यान विभाग दीपक शाह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं ये 5 टेस्टी हेल्दी स्‍नैक्‍स
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments