HomeUttarakhandAlmoraसंडे मार्केट में अब नहीं चलेगी मनमानी, व्यापार मंडल ने लिए कड़े...

संडे मार्केट में अब नहीं चलेगी मनमानी, व्यापार मंडल ने लिए कड़े फैसले, पढ़िये ख़बर

ADVERTISEMENTS
  • सब्जी बाजार में तब्दील हो चुका लाला बाजार
  • पालिका सिर्फ तहबाजारी के लिए हर किसी नहीं दे इजाजत
  • संडे को बाहरी, गैर पंजीकृत फड़ लगी तो हटायेगा व्यापार मंडल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

संडे मार्केट में अब बाहरी और गैर पंजीकृत लोगों को फड़ लगाने की इजाजत नहीं मिलेगी। नगर व्यापर मंडल ने इस दिशा में सख्त फैसला लेते हुए नियम तय कर दिये हैं। व्यापारियों से थोड़े से लालच के लिए बाहरी व्यक्ति को दुकान के आगे नहीं बैठाने का आग्रह किया है। साथ ही सख्त चेतावनी दी है कि बाहरी व्यक्तियों को फड़ बाजार से हटाये जायेंगे।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने यहां जारी बयान में कहा कि नगर में संडे मार्केट में लग रहे बाहर के फड़ों का नगर व्यापार मंडल निरीक्षण करेगा और जो 6 दिन फड़ लगाते हैं, केवल वही फड़ लगाएंगे। मात्र ऐसे लोगों को ही अनुमति मिलेगी, जो नगर पालिका में रजिस्टर्ड हैं। पूर्व निर्धारित नियम के को दरकिनारा कर यदि फड़ लगे तो हटाये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि नगर व्यापार मंडल सभी बाहर से आने वाले फड़ व्यापारियों से अनुरोध करती है कि कि रविवार को ना आएं, नहीं तो किसी भी अप्रिय घटना के लिए आप जिम्मेदार रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कई सालों से फड़ लगाने वाले केवल रजिस्टर्ड फड़ व्यापारी ही बाजार में फड़ लगा सकेगा, यानी जो छह दिन भी बाजार में फड़ लगाता है। अगर कोई बाहरी व्यक्ति फड़ लगाएगा तो उसे हटाया जाएगा।

व्यापार मंडल ने नगर पालिका से भी आग्रह किया कि अपनी तहबाजारी के लिए जगह—जगह पर फड़ ना बैठायें और व्यापारियों से भी निवेदन किया है कि दुकान के आगे से किसी भी फड़ व्यापारी को ना बैठाया जाए। जो रजिस्टर फड़ हैं वहीं व्यापार करें। सुशील साह ने कहा कि आज नगर का प्रसिद्ध बाजार लाला बाजार सब्जी बाजार बनकर रह गया है। नगर व्यापार मंडल सभी व्यापारियों से भी निवेदन करता है कि स्वयं रोजगार करें। थोड़े से लालच के लिए शहर की बाजार को नष्ट करने का काम ना करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments