सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
यहां एनटीडी स्थित शिवालय में आयोजित सुंदरकांड में काफी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे। देर शाम तक भजन—कीर्तन का क्रम चलता रहा।

ज्ञात रहे कि नारायण तिवारी देवाल अल्मोड़ा के शिवालय में पंडित हेमचंद कांडपाल के द्वारा प्रति वर्ष होली के बाद सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज रविवार को भी शिवालय में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित हुए।

सुंदरकांड के पश्चात आरती और भजन गाए गए। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर बंशीलाल कक्कड़, आनंद सिंह नेगी, सुनील कपूर, प्रदीप तिवारी, आशुतोष कपूर, भुवन तिवारी, गिरीश धवन, तेज सिंह राठौर, विजय पंत आदि उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS




