HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एनटीडी के शिवालय में सुंदरकांड, भजन—कीर्तनों की धुन में झूमे...

अल्मोड़ा : एनटीडी के शिवालय में सुंदरकांड, भजन—कीर्तनों की धुन में झूमे श्रद्धालुजन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां एनटीडी स्थित शिवालय में आयोजित सुंदरकांड में काफी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे। देर शाम तक भजन—की​र्तन का क्रम चलता रहा।

ज्ञात रहे कि नारायण तिवारी देवाल अल्मोड़ा के शिवालय में पंडित हेमचंद कांडपाल के द्वारा प्रति वर्ष होली के बाद सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज रविवार को भी शिवालय में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित हुए।

सुंदरकांड के पश्चात आरती और भजन गाए गए। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर बंशीलाल कक्कड़, आनंद सिंह नेगी, सुनील कपूर, प्रदीप तिवारी, आशुतोष कपूर, भुवन तिवारी, गिरीश धवन, तेज सिंह राठौर, विजय पंत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments