HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः अंतर विद्यालयी क्रिकेट में गांव के सुंदर का नार्थ जोन के...

बागेश्वरः अंतर विद्यालयी क्रिकेट में गांव के सुंदर का नार्थ जोन के लिए चयन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट में सोराग गांव के सुंदर सिंह दानू का चयन नार्थ जोन के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता हिमाचल में आयोजित होगी। उनके चयन पर पंडित बीडी पांडे कैंपस के विद्यार्थियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

बागेश्वर की टीम से खेल रहे सुंदर अभी तक तीन बार नार्थ जोन खेल चुके हैं। वर्तमान में वह पटियाला से एनआइएस कर रहे हैं। उनकी प्राथमिक और इंटर तक की शिक्षा उनके गांव सोराग के विद्यालयों से हुई है। वह वर्तमान में बीडी पांडे कैंपस से एमए कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ ही वह क्रिकेट के शौकीन हैं। बचपन में गांव के बच्चों के साथ खेतों में खेला। बड़े होने पर बागेश्वर की टीम में चयन हो गया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की। यह प्रतियोगिता पिथौरागढ़ में खेली गई। बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उनका चयन नार्थ जोन के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के मंडी में खेली जाएगी। उनका चयन होने पर कैंपस प्रभारी निदेशक डा. दीपा कुमारी, डा. भगवती नेगी, डा. हेम दुबे, सौरभ जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार, भूपेश उपाध्याय, योगेश जोशी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments