HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र को रखा व्रत, वट वृक्ष...

बागेश्वरः सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र को रखा व्रत, वट वृक्ष की पूजा

ADVERTISEMENTS

जिले में धूमधाम से मनाया गया वट सावित्री पर्व

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले में वट-सावित्री पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा की। परिवार के सुख संमृद्धि की कामना की।

शुक्रवार की सुबह से महिलाओं का बागनाथ मंदिर, गोलज्यू मंदिर, हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं ने देवी-देवताओं के दर्शन करने के पश्चात सामूहिक रूप से बागनाथ मंदिर परिसर में वट वृक्ष की पूजा की। पति की लंबी आयु की प्रार्थना की। पंडितों ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई।

जिले के कपकोट, कांडा, गरुड़, काफलीगैर, दुगनाकुरी,धरमघर क्षेत्र में भी वट-सावित्री पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के साथ ही वट वृक्ष की विधि-विधान के साथ पूजा की। शाम को व्रत के समापन के बाद अन्न ग्रहण किया। वट-सावित्री पर्व के चलते जिलेभर के मंदिरों में खासी रौनक रही। मंदिरों में दोपहर बाद तक महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments