HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: कोरोना के मद्देनजर जिले की सीमा पर निगरानी का सुझाव

Bageshwar: कोरोना के मद्देनजर जिले की सीमा पर निगरानी का सुझाव

ADVERTISEMENTS

— नगर व्यापार मंडल ने डीएम को दिया विभिन्न मांगों का ज्ञापन

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: प्रांतीय नगर व्यापार मंडल ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा हैं। उन्होंने कोरोना की बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी बाहर से आने वाले नागरिकों की बोर्डर पर कोरोना जांच करने व उन्हें 15 दिन के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा निगरानी में रखने की मांग की।

नगर अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारी गुरुवार को एसडीएम हरगिरी से मिले। व्यापारियों ने एसडीएम को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें मेले की अवधि दस के बजाए कम करने, असामाजिक तत्वों को मेला अवधि तक जिला बदर करने, बाहर के आने वाले व्यापारियों का सत्यापन सहीं तरह करने, उत्तरायणी मेले में बाहरी व्यापारियों को दुकानें किराए पर देने से दो दिन पहले स्थानीय व्यापारियों के लिए दुकानें लेने का मौका देने, स्थानीय व्यापारियों के लिए दुकानों का किराया भी न्यूतम करने, सरयू बगड़ में अंतिम संस्कार करने वाले घाट को पूर्ण रूप से खाली रखने, सरयू बगड़ में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था व सभी व्यापारियों को कूड़ा रखने के लिए उचित सामग्री देने तथा झूला पुल को पूर्व की तरह एक साइड से खोलने की मांग की। इस मौके पर उपाध्यक्ष हेम जोशी, इंदू चौधरी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, सह सचिव राहुल साह, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की व रमेश सिंह दानू मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments