HomeBreaking Newsरुद्रपुर ब्रेकिंग : उद्योगपति योगराज बत्रा के बेटे विकास पर बिना आज्ञा...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : उद्योगपति योगराज बत्रा के बेटे विकास पर बिना आज्ञा के उत्तराखंड में प्रवेश पर मुकदमा

ADVERTISEMENTSAd

रुद्रपुर। यहां के उद्योगपति योगराज बत्रा के बेटे विकास बत्रा पुलिस ने बिना इजाजत यूपी के बिलासपुर से उत्तराखंड में आकर अपने मकान में रहने और एक निजी चिकित्सालय में पत्नी को कोरोना टेस्ट कराने के बाद आई पाजिटिव आने पर लॉक डाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।रुद्रपुर थाने से एसआई सुधाकर जोाशी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार विकास बत्रा उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर स्थित बत्रा कालोनी में रहते हैं।वे अपनी पत्नी पूजा बत्रा को लेकर बिना इजाजत उत्तराखंड के रुद्रपुर की गल्ला मंडी के नजदीक अपने घर पर आ गए। इसके बाद उन्होंने एक निजी अस्पताल में अपनी पत्नी पूजा का कोरोना टेस्ट कराया। इस टेस्ट की रिपोर्ट पाजिटिव आई।पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच उनके परिवार व पूजा बत्रा व उनके संपर्क में आए 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने की खबर है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments