HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अब सोमवार से आंदोलन को धार देंगे छात्रनेता

अल्मोड़ा: अब सोमवार से आंदोलन को धार देंगे छात्रनेता

अल्मोड़ा। अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को उत्तीर्ण करने एवं परीक्षा शुल्क माफ करने की मांगों को लेकर एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ के उपसचिव दीपक तिवारी व एनएसयूआई के जिला सचिव विपुल कार्की के नेतृत्व में चल रहा क्रमिक धरना शनिवार को 13वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने चेतावनी दी है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 14 जून तक इन मांगों पर छात्रहित में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है, तो सोमवार 15 जून से आंदोलन को उग्र रुप देंगे। जिसमें पूर्व महासचिव आशीष पंत, पूर्व महासचिव अक्षय कुमार टम्टा व पूर्व उपसचिव चन्दन बहुगुणा शामिल होंगे और आंदोलन को धार देंगे। धरने में पंकज फर्त्याल, अमित बिष्ट, नितिन रावत, एनएसयूआइ के जिला संयोजक बाला विक्रम सिंह, जिला महासचिव आकाश जंगपांगी, हेमंत रावत, नीरज डंगवाल, मनोज कुमार, रजत मेहरा, अमन पाठक, प्रकाश बिष्ट आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments