HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : अस्पताल में अचानक डिजिटल एक्सरे मशीन की टूटी बेल्ट,...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : अस्पताल में अचानक डिजिटल एक्सरे मशीन की टूटी बेल्ट, फजीहत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले अल्मोड़ा जिला अस्पताल में अचानक एक्सरे मशीन की बेल्ट टूट जाने से मशीन का ऊपरी हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। जिस कारण करीब आधे घंटे तक एक्सरे का काम ठप रहा। इस दौरान मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बाद में मशीन के तकनीशियन को बुलाकर मशीन चालू हो पाई, जिसके बाद स्थिती सामान्य हुई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

गौरतलब है कि गत दिवस बुधवार दोपहर को जिला अस्पताल में स्थित डिजिटल एक्सरे मशीन की बेल्ट अचानक टूटने से मशीन का ऊपरी भारी हिस्सा नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान मशीन के नीचे कोई मरीज मौजूद नहीं था। एक्सरे मशीन के एकाएक खराब होने से करीब आधे घंटे तक एक्सरे कार्य ठप्प रहा। जिसके बाद अस्पताल में तैनात एक्सरे तकनीशियन ईश्वर चौधरी ने टूटी बेल्ट को ठीक कर एक्सरे का कार्य सुचारू किया। जिससे मरीजों ने राहत की सांस ली। एक्सरे मशीन की बेल्ट टूटने के बाद हुई घटना से डिजिटल एक्सरे मशीन का भी कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments