HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक विपिन जोशी का आकस्मिक निधन

उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक विपिन जोशी का आकस्मिक निधन

ADVERTISEMENTS

देहरादून | देर रात पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त उ.नि. विपिन जोशी का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत विपिन जोशी के आकस्मिक निधन पर एसएसपी अजय सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दुःख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।

अपने सौम्य/शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले विपिन जोशी पुत्र रमेश चन्द्र जोशी अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे, तथा वर्ष 2015 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर रैंकर परीक्षा में चयनित हुए थे, जो मूल रूप से ग्राम मजियाडा, पो. कर्णप्रयाग, जिला चमोली के रहने वाले थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments